एससी एसटी कर्मचारी कल्याण समिति पारीछा ने ज़रूरतमंदों को बांटे कंबल

JHANSI NEWS: बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति, पारीछा द्वारा कड़ाके की ठंड में गरीब, असहाय, बच्चों एवं वृद्धजन को कंबल वितरित किए गए। समिति के अध्यक्ष इं. अमित सुमन ने बताया कि समिति लगातार कई वर्षों से ठंड के मौसम में ज़रूरतमंदों को कंबल वितरण करती आ रही है, और इस वर्ष भी यह सेवा कार्य पूर्ववत जारी रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परियोजना महाप्रबंधक इं. अनुग्रह रवि, अनीश कपूर (बबीना विधायक प्रतिनिधि कल्लू सिंह पारीछा) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में इं. डी.के. सिंह, दिवाकर शुक्ला, राकेश सिंह,तथा समिति के संरक्षक इं. मनोज बागिश एवं इं. आशीष कुरील शामिल रहे।कार्यक्रम की शुरुआत माल्यार्पण से हुई। इसके पश्चात भन्ते कुमार कश्यप द्वारा बुद्ध वंदना कराई गई।समिति द्वारा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लगभग 250–300 लोगों को कंबल वितरित किए गए तथा आगे भी वितरण जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया।इस अवसर पर समिति के सलाहकार इं. नरेंद्र कुमार, इं. महेश प्रताप, इं. कुश कुमार, समिति अध्यक्ष इं. अमित सुमन, सचिव इं. पवन गौरव, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार, इं. देवीलाल, उपाध्यक्ष इं. सुभाष चंद्रा, प्रदीप कुमार, विजय गोयल, बृजेश कुमार, बिपिन आर्या, शैलेन्द्र गौतम, कमलेश चौधरी, कैलाश नारायण, मेहरवान Dro साहब, श्री शंकर कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन कमलेश कोटरा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *