सिविल डिफेंस झांसी ने धूमधाम से मनाया 63वां स्थापना दिवस, ध्वजारोहण व वृक्षारोपण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न

JHANSI NEWS: सिविल डिफेंस झांसी मुख्यालय पर आज सिविल डिफेंस का 63वां स्थापना दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि प्रमोद झा, प्रभारी सिविल डिफेंस/नगर मजिस्ट्रेट तथा आनन्द कुमार सक्सेना, चीफ वार्डन/कमांडिंग ऑफिसर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। आयोजन का नेतृत्व चीफ वार्डन आनन्द कुमार सक्सेना द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी डिप्टी चीफ वार्डन विनय सिजरिया, क्षेत्राधिकारी नगर लक्ष्मी नारायण गौतम, अपर नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार, सहायक उप नियंत्रक सुनील कुमार सिंह, डिवीजनल वार्डन आरक्षित अतुल अग्रवाल किलपन, प्रभारी सहायक उप नियंत्रक सुमित गौण, डिप्टी डिवीजनल वार्डन अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव, संदीप कुमार गुप्ता, तथा घटना नियंत्रण अधिकारीगण प्रभु दयाल साहू, जगमोहन कश्यप, सुदर्शन शिवहरे, अंकुर बट्टा, संजय वर्मा, पवन कौशिक, पूर्व स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन दिलीप अग्रवाल, पूर्व डिवीजनल वार्डन नगरा भूपेंद्र खत्री, कोतवाली एवं नगरा प्रभाग के पोस्ट वार्डन, डिप्टी पोस्ट वार्डन, सेक्टर वार्डन, संदेशवाहक, फायर फाइटर्स एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के शालीन स्वागत एवं बुके भेंट से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगणों द्वारा सिविल डिफेंस ध्वज का ध्वजारोहण किया गया तथा सिविल डिफेंस परिवार द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, केंद्रीय महानिदेशक अग्निशमन एवं नागरिक सुरक्षा सुनील झा, तथा पुलिस महानिदेशक/निदेशक नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश ध्रुव कान्त ठाकुर द्वारा भेजे गए बधाई संदेशों का वाचन वरिष्ठ वार्डन्स द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि, चीफ वार्डन एवं विशिष्ट अतिथिगणों ने सिविल डिफेंस प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन अतुल अग्रवाल किलपन द्वारा किया गया तथा अंत में आनन्द कुमार सक्सेना (चीफ वार्डन) एवं विनय सिजरिया (प्रभारी डिप्टी चीफ वार्डन) ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *