परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को दी गई श्रद्धांजलि

JHANSI NEWS: संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर कचहरी चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अपनी जनता पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष झांसी एडवोकेट सर्वेश गौतम कोछाभांवर के तत्वावधान में तथा मंडल अध्यक्ष बुद्ध सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष महेश शंकर, युवा जिलाध्यक्ष उमेश पाल, राकेश कुशवाहा (बड़ागांव), जिला महासचिव मुकेश कुशवाहा (बड़ागांव) एडवोकेट आयुष खरे, एडवोकेट आकाश अहिरवार,एड मनमोहन सिंह कुशवाहा टांकोरी सहित कई पदाधिकारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों व विचारों को जन-जन तक पहुँचाने तथा उन्हें अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *