Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JHANSI NEWS: उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के कुठौंद थाना परिसर में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। थाना प्रभारी अरुण कुमार राय ने थाने के अंदर बने सरकारी आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।गोली की आवाज से मचा हड़कंप रात करीब 9:30 बजे अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिस स्टाफ मौके पर दौड़ा। कमरे में प्रवेश करने पर थाना प्रभारी खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिले। तुरंत उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहाँ डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आला अधिकारी मौके पर घटना की जानकारी मिलते ही SP डॉ. दुर्गेश कुमार, ASP प्रदीप कुमार वर्मा, फोरेंसिक टीम व अन्य वरिष्ठ अधिकारी थाने में पहुंचे और पूरे कमरे की बारीकी से जांच प्रारंभ की। हथियार, कारतूस और कमरे की स्थिति का फोरेंसिक परीक्षण किया जा रहा है।आत्महत्या या कुछ और?—पुलिस ने चुप्पी साधी
अभी तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अधिकारी केवल इतना कह रहे हैं कि जांच पूरी होने के बाद ही कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण छिपा है।चार महीने पहले चार्ज संभाला था जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार राय ने 4 महीने पहले ही कुठौंद थाना प्रभारी का पदभार संभाला था। जिले में उनकी एक ईमानदार और सख्त छवि मानी जाती थी।घटना के बाद थाना परिसर में खामोशी और तनाव का माहौल है। जवानों के चेहरे पर सदमे के भाव साफ दिखाई दे रहे है!