Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने परिजनों को सौंपा चेक, राहत किट व शाल
कर्मकार क्षतिपूर्ति अधिनियम के तहत मिला मुआवज़ा
डीबीटी से भेजे गए 5.93 लाख, 7 लाख की एफडी कराई गई
LAKHIMPUR KHERI NEWS: शनिवार को गोविंद शुगर मिल ऐरा में 27 दिसंबर को हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए संविदा श्रमिक पृथ्वीपाल की 13 जनवरी 2025 को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। प्रशासन की सक्रिय पहल पर उनके परिजनों को आर्थिक संबल मिला है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के हस्तक्षेप के बाद कर्मकार क्षतिपूर्ति अधिनियम 1923 के अंतर्गत मिल प्रबंधन ने आश्रितों को 12 लाख 93 हजार 900 रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई।शनिवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सहायक श्रमायुक्त मयंक सिंह के साथ प्रभावित परिवार को 12 लाख 93 हजार 900 की धनराशि का चेक, सीएसआर राहत किट और शाल प्रदान किया। डीएम ने कहा कि श्रमिक परिवारों के अधिकारों की रक्षा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने मिल प्रबंधन को भविष्य में सुरक्षा मानकों को और कड़ा करने के निर्देश भी दिए।बताते चले कि डीबीटी के माध्यम से 5,93,900 रुपये सीधे खाते में भेजे गए, जबकि 7 लाख रुपये की सावधि जमा (एफडी) परिवार के नाम से कराई गई है, ताकि भविष्य में उनका आर्थिक संबल बना रहे।