चादामाऊ में युवक का शव मिलने से सनसनी

LAKHIMPUR KHERI NEWS: हैदराबाद थाना की अज़ान चौंकी क्षेत्र के ग्राम चादामाऊ में गांव के बाहर शनिवार की सुबह अशर्फी लाल यादव के खेत के पास सड़क किनारे बने खंदक में पानी मे उतराता हुआ शव मिला। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी जिसकी सूचना राहगीरों ने हैदराबाद पुलिस को दी सूचना पर पहुंचे हैदराबाद थाना प्रभारी सुनील मलिक व गोला सीओ रमेश तिवारी ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना स्थल की जांच पड़ताल कर शव को खंदक के बाहर निकलवाया शव की पहचान कराई शव की पहचान म्रतक की पत्नी कल्पना देवी ने मौके पर पहुंचकर पहचान अपने पति संतू 30 वर्षीय पुत्र राम दयाल निवासी ग्राम विसोखर थाना मितौली के रूप में की है।
म्रतक की पत्नी कल्पना देवी ने पुलिस को तहरीर घटना की तहरीर दी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है घटना के बाद कुछ ग्रामीण दबी जुवान से यह भी कहते सुने गया  कि हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरय्या में अवैध दारू का धंधा बरसों से संचालित हो रहा है जिसमें क्षेत्र के कई ऐसे नौजवान अपनी जान गवा चुके हैं  ग्रामीणों के अनुसार हो सकता है यह ग्राम लोहरय्या में दारु पीने गया हो जबकि कुछ ग्रामीणों का कहना है की अज्ञात वाहन की टक्कर से पानी भरे गड्ढे में गिरने के कारण मृत्यु हो सकती है मृतक पेशे से किसान भी है मृतक के चार छोटे बच्चे भी हैं। मृतक संतू शर्मा की पत्नी कल्पना देवी ने बताया हमें बच्चों सहित हमारी ननद के यहां नीमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अटवा में छोड़कर घर कह कर वापस आए थे तब से लापता थे संतू शर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *