Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आज संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश सचिव रेहान खान, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल यादव, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवजन सभा, छात्रसभा, महिला सभा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई।इसके बाद नेताओं ने बाबा साहेब के जीवन दर्शन, संघर्ष और भारत के सामाजिक व राजनीतिक ढांचे को मजबूत बनाने में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की।प्रदेश सचिव रेहान खान ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर केवल एक व्यक्तित्व नहीं थे, बल्कि वह एक क्रांति थे, जिन्होंने समानता, न्याय और मानवाधिकारों को भारत के ढांचे में स्थायी रूप से स्थापित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी सामाजिक परिवर्तन की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। समाजवादी पार्टी उनके बताए रास्ते पर चलकर समता, बंधुत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।जिलाध्यक्ष रामपाल यादव ने कहा कि बाबा साहेब ने अपने अथक संघर्ष से दलितों, वंचितों और शोषित वर्गों को नई पहचान और अधिकार दिलाए। उनके विचारों को व्यवहार में लाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने, समाज में सौहार्द बनाए रखने और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण व भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ।