Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
भारतीय मुक्केबाजी के सचिव ने किया उद्घाटन
PRAYAGRAJ NEWS: जिला स्तरीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के पहले दिन विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के मुक्केबाजों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में सात से अधिक विद्यालयों के लगभग 200 बालक व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में रविवार से शुरू हुई दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय मुक्केबाजी के महासचिव प्रमोद कुमार ने किया। डॉ. सुनील विश्वकर्मा व सुशील विश्वकर्मा और विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि रहे। प्रयागराज मुक्केबाजी संघ के सचिव अतुल सिद्धार्थ, कौशांबी मुक्केबाजी संघ के सचिव अभिषेक द्विवेदी, प्रतापगढ़ मुक्केबाजी संघ के सचिव युवराज मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। पहले दिन के प्रमुख मुकाबलों में 24 से 28 किलो भार वर्ग में विष्णु भगवान स्कूल के ऋषि ने ओम राणा को, विष्णु भगवान स्कूल के अभिवांश ने सेंट्रल बॉक्सिंग अकादमी के विवान को, विष्णु भगवान स्कूल के प्रांजल पाल ने खेलगांव पब्लिक स्कूल के अर्णव त्रिपाठी, ब्रिज बिहारी सहाय स्कूल के विशाल पटेल ने दीपांकर सिंह को पराजित किया। रिंग ऑफिशियल की भूमिका में अभय वर्मा आशीष राय, सर्वेश पटेल, अंकित गुप्ता, अमित गुप्ता, अभय कुमार, अतुल यादव ने कार्य किया।