Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: शिक्षकों के हितों के लिए काम कर रही टीचर सेल्फ केयर समिति (टीएससीटी) ने शिक्षकों की पुत्रियों की शादी में आर्थिक मदद कर रही है जिसमें टीएससीटी से जुड़े शिक्षक मात्र एक रुपया का सहयोग प्रदान करते है। टीएससीटी में प्रदेश भर में समिति से जुड़े शिक्षकों की पुत्रियों की शादी में सहयोग किया है जिसमें से जनपद कौशांबी के 2 शिक्षकों की बेटियों के विवाह के लिए सहयोग प्रदान किया गया। कन्यादान योजना के अंतर्गत सिराथू के प्राथमिक विद्यालय निजामपुर नौगीरा के शिक्षक मनोज कुमार भारतीया व कौशांबी के प्राथमिक विद्यालय बस्ती का तालाब के शिक्षक अर्जुन त्रिपाठी को उनकी पुत्रियों की शादी के लिए. राधे गेस्ट हाउस में tsct की 55- 55 हजार रुपए के चेक जिला टीम ने पुरामुफ्ती स्थित एक गेस्ट हाउस में चेक के माध्यम से प्रदान कर कन्यादान योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला संयोजक प्रज्ञा नन्द, जिला प्रवक्त धनंजय शाहू , जिला आईटी सेल राजेश कुशवाहा, जिला सह संयोजक प्रेम शुक्ल , अनूप मोहन , अभिषेक त्रिपाठी जी, अशोक कुमार मौर्य, अंकित श्रीवास्तव , विकास जी, सर्वेश गुप्ता , मनोज सिंह उपस्थित रहे।