किशोरी को भगाने के आरोप में दो के विरुद्ध केस

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी दो दिन पहले घर से चली गई , किशोरी के पिता ने खोजबीन के बाद गांव के दो व्यक्तियों पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है , पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पीड़ित व्यक्ति ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शुक्रवार को वह मजदूरी करने बगल के गांव गया था , शाम को घर लौटा तो उसकी 15 वर्षीय बेटी घर पर नहीं थी , काफी खोजबीन के बाद भी पुत्री का पता नहीं चला , पीड़ित ने गांव के दो व्यक्तियों पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है , पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मलाक भायल निवासी अमर सिंह व मिथिलेश के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *