Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के कनवार गांव में दुकान में सामान लेने गए एक युवक के साथ पड़ोस का एक व्यक्ति मारपीट कर लहूलुहान कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा , पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है ।
सैनी कोतवाली के कनवार गांव निवासी नीरज कुमार पुत्र बरमदीन ने रविवार को अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शनिवार की शाम सात बजे के करीब वह गांव की एक दुकान में सामान लेने गया था , नीरज का आरोप है कि इस दौरान पड़ोस का एक युवक गाली गलौच करते हुए ईंट उठाकर सिर पर मार दिया , जिसमे वह लहूलुहान होकर गिर गया इस दौरान विपक्षी जान से मारने की धमकी देकर चला गया । पीड़ित ने अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है ।