रोजगार सेवक संघ जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा अपनी टीम के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष से मिले, एसआईआर में प्रदेश में नंबर-1 रैंक लाने का लिया संकल्प

KAUSHAMBI NEWS: रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ  रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य के आवास पर पहुँचे। टीम ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया और जिले में चल रहे विकास एवं सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि एसआईआर में कौशाम्बी को प्रदेश में नंबर-1 स्थान पर पहुँचाना हम सबका लक्ष्य है, और इसे हासिल करने के लिए सभी रोजगार सेवकों को पूरी मेहनत व जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा ने आश्वासन दिया कि पूरी टीम एकजुट होकर जिले की रैंकिंग सुधारने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि रोजगार सेवक जमीनी स्तर पर सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुँचाने की कड़ी हैं, और हर सदस्य पूरी निष्ठा से कार्य करेगा।मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *