Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
स्वर्ण आयोग का गठन करे सरकार: सर्वेश पाण्डेय
FATEHPUR NEWS: सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय का एक दिवसीय जनपद प्रवास जिला मुख्यालय स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित सभा में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने सवर्ण समाज की एकता और अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने पर जोर दिया। सभा को संबोधित करते हुए सर्वेश पांडेय ने कहा कि अब समय आ गया है उन लोगों को बेनकाब करने का जो जातिवाद फैलाकर सवर्ण समाज को कमजोर करना चाहते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सवर्ण समाज में जिंदा भावना और साहस को सलाम है। अपने स्वागत की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे माला पहनने का शौक नहीं है, मैं आप लोगों को सम्मान की विजय माला पहनाना चाहता हूं।” सर्वेश पांडेय ने अपनी संघर्ष यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि सामान्य परिवार से निकलकर आज उनके बीच उपस्थित होना उनकी बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक सवर्ण समाज को उनके अधिकार नहीं मिलते, वह चैन से बैठने वाले नहीं हैं। हाल ही में संतोष वर्मा द्वारा दिए गए अशोभनीय बयान पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे लोग केवल अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए सवर्ण समाज को अपमानित करते हैं। उन्होंने चंद्रशेखर रावण को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सवर्ण समाज पर उंगली उठाने से पहले स्वयं अपने समाज की बहन-बेटियों का हाल देखना चाहिए। सर्वेश पांडेय ने सरकार से स्वर्ण आयोग बनाने की मांग की, यह कहते हुए कि जैसे दलित समाज के लिए दलित आयोग और पिछड़ा समाज के लिए पिछड़ा आयोग है, उसी तरह सवर्ण समाज की आवाज उठाने के लिए स्वर्ण आयोग का गठन होना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक उमेश त्रिवेदी निर्मोही को मंच से आभार व्यक्त करते हुए सर्वेश पांडेय ने कहा कि आपके नेतृत्व में फतेहपुर में यह शुरुआत सवर्ण समाज के लिए मील का पत्थर साबित होगी।