Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
फतेहपुर में पेंशन शहीद स्व. रामाशीष सिंह की शहादत दिवस पेंशन संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया
FATEHPUR NEWS: अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वावधान में पेंशन शहीद स्व. रामाशीष सिंह की शहादत दिवस को पेंशन संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजिका असफिया मजहर ने की। सभी पेंशन बिहीन शिक्षक और कर्मचारी पटेल नगर चौराहे पर एकत्रित हुए और स्वर्गीय रामाशीष सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सभा में बोलते हुए विमलेश कुमारी ने कहा कि स्व. रामाशीष सिंह ओपीज आंदोलन में शहीद हुए थे और हम उनके उद्देश्यों के लिए तन, मन और धन से लड़ेंगे तथा पुरानी पेंशन अवश्य बहाल कराएंगे। बाबूलाल पाल, अध्यक्ष पंचायती राज विभाग सफाई कर्मचारी संघ फतेहपुर ने कहा कि पेंशन हमारा संवैधानिक अधिकार है और इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा। विनीता मौर्य ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल कराना ही स्व. रामाशीष सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। देवेन्द्र पांडेय ने स्पष्ट किया कि सरकारें आती-जाती रहेंगी, लेकिन हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक हमारी OPS बहाल नहीं हो जाती। महेंद्र मौर्य, जिला महामंत्री अटेवा ने सभी को सूचित किया कि 25 दिसंबर 2025 को जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, फतेहपुर में आयोजित की जाएगी।
सभा के अंत में सभी शिक्षक और कर्मचारी साथी स्व. रामाशीष सिंह के नाम पर एक-एक कैंडल जलाकर पटेल चौराहे में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर रखी। आज की श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: प्यारेलाल, मुकेश मौर्य, उदित कुमार सचान, महेंद्र सिंह, अरविंद विश्वकर्मा, अनिल सविता, अजय पाल, नीलम सिंह, अर्चना, अजय कुमार, रमेश चंद्र सविता सहित सैकड़ों लोग। कार्यक्रम ने पेंशन बहाली के प्रति शिक्षक और कर्मचारियों के दृढ़ संकल्प और आंदोलन के प्रति उनके उत्साह को फिर से जीवंत किया।