Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नकसारा में रविवार को मतदाता विशेष गहन एवं प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया और एसआईआर फॉर्म भरवाए गए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रंजीत सिंह चौहान, महादेव सिंह, रिंकू मौर्य, नोहेलाल, केदारनाथ, लवकुश सहित अन्य समाजवादी साथी उपस्थित रहे। वहीं, शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेनीपुर (रतनसेनपुर गौंती) में संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के पुरोधा और देश के प्रथम कानून मंत्री भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक ऊषा मौर्य उपस्थित होकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों कार्यक्रमों का उद्देश्य जनजागरूकता बढ़ाना, मतदाता सशक्तिकरण सुनिश्चित करना और सामाजिक न्याय एवं संविधान निर्माता के आदर्शों को याद करना बताया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत रतनसेनपुर गौंती के ग्रामीण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, जिनमें मिथुन कुमार, विश्व स्वरूप मौर्या, सुनील कुमार, पूर्व प्रधान केशव भैया लाल, हिमांशु गौतम, राजकुमार गौतम, अशोक कुमार गौतम, विपिन जाटव, प्रदीप मौर्या, सुशील जाटव शामिल थे।