Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
SAHARANPUR NEWS: घटना का विवरण उ0 नि0 रोबिन राठी के मौखिक बयान के आधार पर दो पक्षो ने एक दूसरे पर गाली गलौच करने, लाठी-डण्डो, धारदार हथियार व ईट पत्थरो से एक दूसरे पर जान से मारने की नीयत से मारपीट करने के सम्बन्ध मे थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 226/25 धारा 191(2)/191(3)/190/109/115(2)/ 352/351(2)/3(5) बीएनएस बनाम हाकिम आदि 09 अन्य के विरूद्ध पंजीकृत किराया था ।
पुलिस कार्यवाही
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चैकिंग व गश्त की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा थानाध्यक्ष विनय शर्मा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 7.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में 1 वांछित अभियुक्त हकीम पुत्र अजीज निवासी गन्देवडा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर को गन्देवडा अडडा के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।