Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
उप मुख्यमंत्री मौर्य ने दिए 11 दिसंबर तक एसआईआर फार्म जमा करने के निर्देश
JHANSI NEWS: सर्किट हाउस, में विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं विस्तार को लेकर आज सर्किट हाउस के सामने स्थित प्रांगण में कोर टीम की एक महत्त्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह ने की। बैठक में पार्टी पदाधिकारी, मंडलों एवं सेक्टरों के जिम्मेदार कार्यकर्ता, स्थानीय पार्षद, वार्ड प्रतिनिधि, बीएलओ -2 सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि विशेष पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य है— अधिकतम पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ना. उन्होंने कार्यकर्ताओं और बीएलए -2 को निर्देश दिया कि 11 दिसंबर 2025 तक प्रत्येक क्षेत्र में घर-घर जाकर SIR गणना फार्म भरवाना सुनिश्चित करें और किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से ऊपर के युवाओं को प्राथमिकता से मतदाता सूची में शामिल किया जाए। उन्होंने यह भी कहा— “युवा मतदाता लोकतंत्र की शक्ति हैं, इसलिए हर कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के युवाओं को जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाए।” उप मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में चल रहे स्नातक मतदाता पुनरीक्षण अभियान की अंतिम तिथि 16 दिसंबर 2025 है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समय रहते पात्र स्नातक मतदाताओं के आवेदन एकत्र कर जमा करने को कहा. मौर्य ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए बीएलए-2 और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत तालमेल आवश्यक है। किसी भी शिकायत या जमीनी समस्या को तुरंत जिला प्रशासन तक पहुँचाया जाए ताकि समाधान शीघ्र हो बैठक में उपस्थित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने संसाधनों, जागरूकता और बूथ स्तर की जरूरतों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। उप मुख्यमंत्री ने सभी सुझावों की सराहना की और समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री भानुप्रताप वर्मा, शिक्षक महापौर बिहारी लाल आर्य, विधायक बाबूलाल तिवारी, गरौठा विधायक जवाहर राजपूत, बबीना विधायक राजीव सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा रामकिशोर साहू, दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री जमुना कुशवाहा, एमएलसी रमा निरंजन, गौसेवा आयोग अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक राजपूत सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही संजीव श्रृंगीऋषि, प्रदीप पटेल, प्रदीप सरावगी, मुकेश मिश्रा, हेमंत परिहार, अखिलेश गुप्ता, संजीव तिवारी, जगदीश कुशवाहा, नंदकिशोर भिलवारे, सुशीला दुबे, नीता विकास यादव, ओम बिहारी भार्गव, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, करुणेश बाजपेई, अंकुर दीक्षित, चेतन ओझा, उमाशंकर राजपूत, रोहित गौठनकर, अभिषेक जैन, संजय आनंद, प्रमोद कुशवाहा, ऋषि सैनी, अमित सिंह जादौन, विकास कुशवाहा, मुकुल द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश गुप्ता ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। विभाग संयोजक (मीडिया) देवेंद्र दुबे ने कार्यक्रम का समापन कराया।