Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JHANSI NEWS: सिटी चर्च में आयोजित क्रिसमस समारोह में संडे स्कूल के बच्चों ने अपने शिक्षकों सीमा गुरंग और नम्रता ब्राउन के निर्देशन में बेहद सुंदर एवं मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित लोगों को उत्सव एवं आनंद से भर दिया।मुख्य आराधना झाँसी धर्मप्रान्त के वरिष्ठ धर्मगुरु रेव. राजेंद्र सिंह के पुरोहिताई नेतृत्व में संपन्न हुई। उन्होंने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके शिक्षकों और अभिभावकों को धन्यवाद और बधाई दी, जिन्होंने बच्चों को इस कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षित किया।बच्चों ने समूह गीत, स्किट, नृत्य-नाटक और नैटिविटी प्ले के माध्यम से प्रभु यीशु के जन्म की कथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने खूब सराहा इस कार्यक्रम में शायना, हर्षिका, अनामिका, अर्पण, एंजेल, फियोना, निमरोद, तारुश, शकायना, मिशेल, इशिका, आराध्या, सैमसन, अनुग्रह, अविशा, अनाया, सारा, शॉन और केजिया सहित कई बच्चे उपस्थित रहे।