संवैधानिक व मानवीय मूल्यों के विकास के लिए प्रशिक्षित हो रहे शिक्षक

KAUSHAMBI NEWS: डायट प्राचार्य निधि शुक्ला के मार्गदर्शन में परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों व  माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए  संवैधानिक व मानवीय मूल्यों के विकास ,  “प्रज्ञा मॉड्यूल”  आधारित   तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन व  शुभारंभ डायट  सभागार में सोमवार को हुआ | प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्थान निर्देशानुसार  पूर्व  निर्धारित विषय के अनुसार डायट प्रवक्ता शबीह मुस्तफा ने   मॉड्यूल परिचय, डॉक्टर प्रमोद कुमार सेठ ने मौलिक एवं  संवैधानिक कर्तव्य, धीरज कुमार यादव ने मूल्य के विकास में संप्रेषण की भूमिका और  डॉ संदीप तिवारी ने  राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा पर वक्तव्य दिया। नोडल प्रवक्ता शबीह मुस्तफा ने प्रशिक्षण का शुभारंभ व आयोजन कराया।  प्रशिक्षण में डायट के  समस्त प्रवक्ताओं ने  सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *