Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
5 लाख रुपये का हुआ जुर्माना
FATEHPUR NEWS: जनपद में अवैध खनन व परिवहन पर सख्ती जारी रखते हुए बीती रात जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, सभी एसडीएम, क्षेत्राधिकारी तथा प्रवर्तन टीमों (टास्कफोर्स) ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। बताते चलें कि रात्रि 07/08 दिसंबर को चलाए गए इस अभियान में ओवरलोडिंग करने वाले, बिना नंबर प्लेट चलने वाले और आवश्यक दस्तावेजों के बिना खनन सामग्री का परिवहन करने वाले वाहनों को निशाने पर लिया गया। अभियान के दौरान कुल 79 खनन वाहनों का चालान किया गया तथा 5 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि नियमों के विरुद्ध चलने वाले वाहन मालिकों पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।