सपा नेता नरेश कोरी ने मृतक लेखपाल के परिजनों संग जिलाधिकारी से की मुलाकात

हर संभव मदद का मिला आश्वासन
FATEHPUR NEWS समाजवादी पार्टी के नेता नरेश कोरी सोमवार को मृतक लेखपाल सुधीर कोरी के परिजनों के साथ जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे। मुलाकात के दौरान परिजनों ने अपनी पीड़ा व्यक्त की और शासन से मिलने वाले लाभों एवं सहायता से संबंधित जानकारी मांगी। जिलाधिकारी ने परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन स्तर से मिलने वाली सभी पात्रता आधारित सुविधाएं एवं आर्थिक लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि परिवार को किसी भी प्रकार की आर्थिक या सामाजिक कठिनाई का सामना न करना पड़े। सपा नेता नरेश कोरी ने मृतक लेखपाल के परिवार की ओर से समर्थन जताते हुए कहा कि परिवार इस कठिन दौर में अकेला नहीं है और संगठन हर स्तर पर सहयोग करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *