Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार मौर्य ने किया उद्घाटन
FATEHPUR NEWS: कड़ाके की ठंड में राहगीरों व मरीजों के परिजनों को राहत देने की पहल करते हुए नगर पालिका परिषद फतेहपुर द्वारा जिला अस्पताल परिसर में अस्थायी रैन बसेरा शुरू किया गया। रैन बसेरा का उद्घाटन नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार मौर्य द्वारा किया गया। इस दौरान अध्यक्ष ने बताया कि ठंड बढ़ने के कारण अस्पताल में आने वाले बाहर के मरीजों एवं उनके परिजनों को रात में खासा संकट झेलना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए अस्थायी रैन बसेरे की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से की गई है, ताकि जरूरतमंद लोग सुरक्षित स्थान पर रात्रि विश्राम कर सकें। नगर पालिका परिषद कार्यालय से सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार गौड़, आर. चंद्राकर, मोहम्मद हबीब और क्षेत्रीय सुपरवाइजर मुकेश कुमार भी कार्यक्रम में शामिल रहे। नगर पालिका ने बताया कि रैन बसेरे में गर्म बिस्तर, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में सभासद विनय तिवारी, शादाब अहमद, संजय लाल श्रीवास्तव, ऋतिक पाल, आतिश पासवान, विवेक नगर, राशिद, आफताब अहमद, भिक्कू मामा, राम सिंह पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।