Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
संपन्न हुआ गायत्री परिवार का अभिनंदन समारोह
LAKHIMPUR KHERI NEWS: 8 दिसम्बर को गायत्री परिवार द्वारा रविवार को नगर के गोला रोड स्थित श्री वेद माता गायत्री शक्तिपीठ पर प्रातः काल अखंड ज्योति पत्रिका विस्तारक सम्मेलन का आयोजन किया जिसे गायत्री तपोभूमि मथुरा से आए गायत्री साधक अशोक कुमार पाण्डेय ने संबोधित किया। उन्होंने कहा व्यक्ति के नैतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पुनरुत्थान को समर्पित गायत्री परिवार मिशन की अखण्ड ज्योति, युग निर्माण योजना, प्रज्ञा अभियान पाक्षिक आदि पत्रिकाएँ हम सभी को घर-घर पहुंचाना है, इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपना दायित्व निभाना होगा।मध्यान्ह भोजन अवकाश के बाद कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ जिसे कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ प्रतिनिधि जय प्रकाश वर्मा ने संबोधित कर हाल ही में गायत्री परिवार लखीमपुर द्वारा नगर में मीरपुर-रसौरा तिराहे पर सम्पन्न किए गए विराट नारी उत्कर्ष समारोह को सफल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए नारी उत्कर्ष अभियान की आगे की रूपरेखा समझाई। मीडिया प्रभारी अनुराग मौर्य ने बताया अभिनन्दन समारोह में गुरुनानक विद्यक सभा कन्या इंटर कॉलेज सहित जिले के विभिन्न स्कूलों की कन्याओं और गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र, गायत्री मंत्र पट्टिका आदि के साथ सम्मानित किया गया जिन्होंने विराट नारी उत्कर्ष समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न विभागों में सराहनीय योगदान दिया। गायत्री शक्तिपीठ लखीमपुर के लेखा प्रभारी कृष्णा कांत तिवारी ने विराट नारी उत्कर्ष समारोह के आय-व्यय का विवरण दिया। जिला समन्वयक राम खेलावन निषाद ने सभी का आभार ज्ञापन किया और 01 जनवरी से निघासन होने वाले 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होने और सफल बनाने का आहवान किया। इस दौरान मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सत्य नारायण वर्मा, उदय सिंह, अजय वर्मा, यज्ञदेव वर्मा, कुलदीप वर्मा, दीपक वर्मा, सीपी मौर्य, शिरोमणि शुक्ला, देशराज राठौर, राकेश यादव, मधु तिवारी, कामता प्रसाद मौर्य, राज किशोर वर्मा, मुरलीधर वर्मा, अनुभव कटियार, प्रज्ञा वर्मा, राम प्रवेश वर्मा आदि औजूद रहे।