विद्या निकेतन में तंबाकू मुक्त पीढ़ी’ कार्यक्रम संपन्न

LAKHIMPUR KHERI NEWS: सोमवार को स्थानीय विद्यालय वि०कु०स्मा० सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज, गोला गोकर्णनाथ-खीरी  में ‘तंबाकू मुक्त पीढ़ी’ (Tobacco Free Generation) कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र /छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किये । इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य  श्री महेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने छात्र /छात्राओं  को संबोधित करते हुए कहा कि तंबाकू सेवन कैंसर के अलावा कई अन्य बीमारियों का कारण बनता है।भारत में हर साल लगभग 13 लाख लोग तंबाकू के सेवन से मरते हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है तथा तंबाकू मुक्त पीढ़ी के निर्माण में युवाओं का योगदान महत्वपूर्ण है। तत्पश्चात बालिका विभाग की प्राचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी द्वारा छात्र /छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *