ई-रिक्शा की टक्कर से युवक की मौत, ई रिक्शा एवं चालक पुलिस हिरासत में

PRAYAGRAJ NEWS: स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर बाबू रायजहांपुर निवासी अनिल कुमार पटेल (40) की सोमवार की सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अनिल कुमार  उम्र 40 वर्ष पिता रामकृपाल गांव से कुछ । कुछ दूर लघु संख्या वी लैट्रिन करने गया था वापस आते समय तभी लखपेड़ा की ओर से आ रहे एक ई-रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने गंभीर हालत में उन्हें लखपेड़ा स्थित निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने संग्रामगढ़ सीएचसी रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना आज सुबह 6रू00 की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *