Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
NAINI NEWS : बिजली बिल राहत योजना 2025 के तहत धनुआ पावर हाउस के टीजी डब्ल्यू-2 की ओर से सोमवार को मामा-भांजा चैराहे के समीप विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में स्थानीय नागरिकों को सरकार की बिजली बिल राहत योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा उन्हें योजना का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। शिविर का संचालन कर रहे टीजी-2 के रंजन कुमार यादव ने बताया कि लोगों में योजना को लेकर उत्साह और जागरूकता देखने को मिली। उन्होंने कहा कि कैंप के दौरान बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण कराया जिससे उन्हें भविष्य में बिजली बिल में मिलने वाली राहत का सीधा लाभ प्राप्त होगा। कैंप के सफल संचालन में लाइनमैन संजय पटेल, मंगल, राजेंद्र, सुजित, पंकज सहित अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी सरलता से उपलब्ध कराने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।