विधायक राजमणि कोल ने आधा दर्जन से अधिक बूथों का निरीक्षण किया

विधायक ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को शुद्ध मतदाता का सूची तैयार करने के दिए निर्देश
PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव विधायक राजमणि कोल ने रविवार को दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर मतदाता सूची एस आई आर कार्य का निरीक्षण किया। विधायक राजमणि कोल ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को शुद्ध और स्पष्ट मतदाता सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। विधायक राजमणि कोल ने जिन बूथों का निरीक्षण किया उनमें शाहपुर, सलैया, कोहड़ार, सिंहपुर, हरदिहा, भइया, पथरा आदि बूथ शामिल रहे। विधायक राजमणि कोल ने  बूथ लेवल अधिकारियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप सभी का परिश्रम सराहनीय है। जिस तरह से आप लोग देश के लोकतंत्र को मजबूत करने का काम कर रहे हैं, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों से यह भी कहा कि किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए। हर 18 साल की आयु पूर्ण कर चुके युवा एवं युवती को जोड़ते हुए तथा मृतक हो चुके लोगों के नाम को हटाते हुए शुद्ध एवं परिमार्जित तरीके से मतदाता सूची तैयार करें जिससे किसी भी प्रकार की कोई शिकायत न मिले। विधायक राजमणि कोल के निरीक्षण के दौरान अपर शासकीय अधिवक्ता अनिल मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजू द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष रामराज सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष बबुआन द्विवेदी समेत भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *