Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRAYAGRAJ NEWS: सोमवार थाना कर्नलगंज अंतर्गत कम्पनी गार्डन गेट नम्बर 1 के आस पास अवैधरूप से खड़े नो पार्किंग जोन में वाहनो का चालान चौकी प्रभारी शिवम् चौधरी के नेतृत्व में काटा गया चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ सोमवार कम्पनीबाग़ के आस पास अवैधरूप से नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों चालान काटा और अनवश्यकरूप से नो पार्किंग जोन में कम्पनीबाग़ के गेट आस पास गाड़ी न खड़ी करने की सख्त हिदायत दी। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने सोमवार को अभियान चलाकर नो पार्किंग क्षेत्र में खड़ी गाड़ियों का चालान किया। कंपनीबग के आस पास गेट के सामने लगातार उनको अवैधरूप से गाड़ी खड़ी करने वालों की शिकायत भी मिल रही थी अनवश्यकरूप से वाहन खड़े रहने के कारण यातायात बाधित होने से आम जनमानस को दिक्कते हो रही थी अव्यवस्था की शिकायतों के बाद पुलिस टीम ने गेट के मुख्य मार्ग पर जांच की। इस दौरान सड़क किनारे गलत तरीके से खड़ी मोटर साईकिल, कार ऑटो व आस पास लगे ठेले हटवाते हुए कुछ वाहन का चालान किया। चौकी प्रभारी ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों को भी चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई जारी की जायेगी। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए वाहन निर्धारित स्थानों पर ही खड़ा करने की अपील की गई और गेट के सामने वाहन न खड़ा करने की सख्त हिदायत दी।