Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.रीना सिंह ने उन्हें स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम भेंटकर किया सम्मानित
BHADOHI NEWS: केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समाचार के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकार विष्णु दुबे को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.रीना सिंह ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया है। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.रीना सिंह ने कहा कि विष्णु दुबे स्वतंत्र चेतना, प्रातःकाल एक्सप्रेस व दैनिक कर्मठ जैसे समाचार पत्र के माध्यम से महाविद्यालय के कार्यक्रमों का निरंतर सारगर्भित प्रकाशन करके समय-समय पर सहयोग करते रहते हैं। जिससे महाविद्यालय परिवार विष्णु दुबे समेत उनके सभी टीमों का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से पत्रकार बिष्णु दुबे द्वारा महाविद्यालय के कार्यक्रमों का सारगर्भित प्रकाशन अपने समाचार पत्रों में प्रकाशित करते चले आ रहे हैं। आगे भी ठीक उसी प्रकार से सहयोग प्रदान करते रहेंगे। इस मौके पर डॉ.मनीषा, डॉ.जय कुमार व डॉ.निशा आदि महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।