धर्ममय संकल्प का एक वर्ष पूरा, तीन शक्ति केंद्रों पर नियमित श्री हनुमान चालीसा पाठ

FATEHPUR NEWS: हनुमान चालीसा पाठ परिवार ट्रस्ट द्वारा आवास विकास कॉलोनी स्थित शक्ति केंद्र श्री शंकर जी विराजमान मंदिर के एक वर्ष पूर्ण होने पर विशेष आयोजन किया गया। वर्षभर विभिन्न मौसम परिस्थितियों जाड़ा, गर्मी और बरसात के बीच निरंतर चलने वाले इस सामूहिक पाठ ने क्षेत्र में अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण निर्मित किया है। ट्रस्ट के संचालक संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा तीन अलग-अलग शक्ति केंद्रों पर नियमित रूप से सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आवास विकास स्थित केंद्र आज से एक वर्ष पूर्व प्रारंभ हुआ था और भक्तों की अनवरत उपस्थिति के कारण आज यह ऊर्जा और अनुशासन का दिव्य केंद्र बन चुका है। यह अवसर हम सभी के लिए सौभाग्य का है। वहीं शक्ति केंद्र के व्यवस्थापक देवांश और प्रभारी शशांक के सहयोग से शुरू हुआ यह कार्यक्रम आज सैकड़ों भक्तों की नियमित सहभागिता से और अधिक मजबूत हुआ है। संदीप श्रीवास्तव ने भविष्य में और नए स्थानों पर शक्ति केंद्र स्थापित करने की योजना भी साझा की, ताकि अधिकाधिक श्रद्धालु नियमित पाठ से जुड़कर सकारात्मक ऊर्जा का लाभ ले सकें। दिव्य भक्ति, अनुशासित सहभागिता और सतत आध्यात्मिक संकल्प के साथ हनुमान चालीसा पाठ का यह वर्षगांठ समारोह भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ट्रस्ट के संरक्षक संजय सिंह, व्यवस्था प्रमुख आशीष श्रीवास्तव, संयोजक दिनेश सक्सेना, जन्मदिन प्रमुख आशीष पटेल, ज्ञान श्रीवास्तव, राघवेंद्र श्रीवास्तव, राजू आचार्य सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *