Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
ग्राम सभा डुमरी चुरामनछपरा में आयोजित
KUSHINAGAR NEWS: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टी बी यूनिट टेकुआटार व C 19 के सौजन्य से निःशुल्क टीबी जाँच शिविर का आयोजन विकास खंड हाटा के ग्राम पंचायत डुमरी चुरामन छपरा के पंचायत भवन पर मंगलवार को लगा शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान डिम्पल पाण्डेय के द्वारा फीता काटकर किया गया शिविर में मे ग्राम पंचायत के 85 मरीजों का रजिस्ट्रेशन कर उनकी जाँच की गई!हेल्थ कैंप मे आये कुल 85मरीजों का एक्सरे किया गया,! एसटीएलएस निशांत मिश्रा एस टी एस इसरार अली द्वारा संभावित टीबी रोगियों की कॉउंसलिंग की गई। C 19 कार्यक्रम के आदर्श कुमार दुबे द्वारा कुल 85 मरीजों का सीने का एक्सरे किया गया, जिसमें 11 टीबी के संभावित मरीज पाए गये ,19 संभावित व्यक्तियों के बलगम के नमूने एकत्रित कर माइक्रोस्कोपी एवं सिबिनाट जाँच के लिए भेजा गया।इस दौरान एएनएम माया द्वारा कैम्प में आए हुए संभावित रोगियों का शुगर बीपी जांच कर दवा दिया गया., इस अवसर पर अमित चौधरी जुल्फिकार सिद्दीकी,आशा रंजू देवी,आंगनबाड़ी मुन्नी देवी,राजेश कुमार,गोल्डेन पाण्डेय,राजकुमारी देवी,रमंता देवी,मुकेश पाण्डेय, अनिल सिंह,विनोद मद्धेशिया,महेन्द्र शर्मा,यशोदा देवी,मोती प्रसाद आदि उपस्थित रहे.