Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
थाना चिलकाना पुलिस द्वारा अवैध खनन परिवहन करने वाले 02 वाहन ट्रैक्टर-ट्राली सीज
SAHARANPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध खनन के विरूद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में थाना चिलकाना पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध खनन सामग्री के परिवहन की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । दिनांक 09.12.2025 को चेकिंग के दौरान 02 ट्रेक्टर वाहन पकड़े गए उक्त ट्रेक्टरो के चालकों द्वारा उपरोक्त वाहनो मे बिना किसी खनिज परिपत्र के ओवरलोड खनन सामग्री भरकर परिवहन किया जा रहा था । दोनो वाहनों (ट्रेक्टर) को सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया।
सीज किए गये वाहनों का विवरण
(1) ट्रैक्टर-ट्राली- रजि0 नं0- UP11 – CB- 7157
(2) ट्रैक्टर-ट्राली अर्जुन 551 DI- चैचिस नं0- MBNBEBBAZSNG10681
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम
1. थाना प्रभारी विनोद कुमार, थाना चिलकाना, जनपद सहारनपुर
2. उ0नि0 चन्द्रपाल सिंह, थाना चिलकाना, जनपद सहारनपुर
3. है0का0 799 मोहित शर्मा, थाना चिलकाना, जनपद सहारनपुर
4. संग्रह अमीन बिजेन्द्र सिंह , तहसील सदर, जनपद सहारनपुर