Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 1 शातिर नशा तस्कर/अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 12 किलो अवैध गाँजा (अनुमानित कीमत करीब एक लाख बीस हजार रूपये) बरामद
SAHARANPUR NEWS : पुलिस उपमहानिरीक्षक, परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा मादक पदार्थों / नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी/बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा-2.0” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद सहारनपुर के निर्देशन मे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन सवेरा-2.0” के तहत पुलिस अधीक्षक नगर जनपद सहारनपुर व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय जनपद सहारनपुर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक सूबे सिह के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा दिनांक 08.12.2025 को चैकिंग के दौरान 1 शातिर मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त गरीब साहनी पुत्र पवित्र साहनी निवासी ग्राम भरौली थाना सिंगवाडा जिला दरंभंगा (बिहार) हाल निवासी मौहल्ला गोविन्दगढ आजा कालोनी मलिन बस्ती थाना कोतवाली देहरादून (उत्तराखण्ड)* को स्मार्ट कालोनी बेहट रोड से गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से कुल 12 किलोग्राम अवैध गाँजा बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 643/2025 धारा 8/20(b)(II)(B) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्त गरीब सहानी उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूध्द अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण
अभियुक्त गरीब साहनी ने पूछताछ पर बताया कि मैं गाँजा सप्लाई/बेचने का काम करता हूँ इस काम में मोटी कमाई हो जाती है । बरामद मादक पदार्थ के बारे में पूछा गया तो अभियुक्त ने बताया कि यह गाँजा मैं दरभंगा (बिहार) से अनजान व्यक्ति से खरीद कर लाया था जिसका नाम पता मै नही जानता हूँ । आज मैं गाँजा बेचने की फिराक में घूम रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
गरीब साहनी पुत्र पवित्र साहनी निवासी ग्राम भरौली थाना सिंगवाडा जिला दरंभंगा बिहार हाल निवासी मौहल्ला गोविन्द गढ आजा कालोनी मलिन बस्ती थाना कोतवाली देहरादून उत्तराखण्ड
बरामदगी का विवरण
12 किलो अवैध गाँजा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 संजय राणा थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर ।
2. है0का0 1211 मेहराज अली थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर । 3. है0का0 526 सनोवर ताज थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर । 4. का0 2106 लोकेन्द्र सिह थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर ।