थाना प्रभारी सैनी ने दिखाई मानवता, हादसे में घायल युवक को तुरंत अस्पताल भिजवाया, लोगों से कहा: हेलमेट है आपकी जीवन-ढाल

KAUSHAMBI NEWS: सैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने मंगलवार को मानवता की मिसाल पेश करते हुए सैनी बस अड्डे के पास सड़क दुर्घटना में घायल पड़े एक युवक की तुरंत मदद की। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुँचे और बिना किसी देरी के घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया।मौके पर जमा लोगों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि हेलमेट आपकी सुरक्षा है। अगर यह युवक हेलमेट पहनता, तो गंभीर चोट से बच सकता था।उन्होंने लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने और खुद की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की। लोगों ने कहा कि पुलिस की इस मानवीय पहल से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *