Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
SIDHARTHNAGAR NEWS: जनपद के थाना भवानीगंज पुलिस ने 3 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या की आरोपी सौतेली माँ को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्ता को माननीय न्यायालय भेज दिया है। यह मामला बीते 07.12.2025 का है, जब थानाक्षेत्र भवानीगंज के ग्राम चौराबनगवा में एक बच्ची की सौतेली माँ द्वारा हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। इस संबंध में 08.12.2025 को स्थानीय थाने में मु०अ०सं० 144/2025 पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक डॉ० अभिषेक महाजन के निर्देश पर थानाध्यक्ष भवानीगंज बृजेश सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मंगलवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्ता खुशी पत्नी महेश अग्रहरी को बयारा पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की गई है।