Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
एसआईआर समय सीमा बढ़ाने की मांग तेज
एसआईआर का समय बढ़ाए चुनाव आयोग, कोई मतदाता वंचित न हो:राजेश पाण्डेय
PRAYAGRAJ NEWS: चुनाव आयोग द्वारा 11 दिसंबर तक एसआईआर (ैचमबपंस ैनउउंतल त्मअपेपवद) प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश के बाद कोरांव विधानसभा में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव विनय सोनकर के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने कपासी, बैदवार, जादिपुर, पथरताल एवं नगर पंचायत कोरांव में चल रहे एसआईआर कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई ग्रामीणों के फार्म भरवाए गए और समस्याओं को सुना गया।सपा जिला उपाध्यक्ष एवं किसान नेता राजेश पाण्डेय ने कहा कि आयोग द्वारा दिया गया समय बेहद कम है, जिससे मतदाताओं का सही मिलान नहीं हो पा रहा। किसान और मजदूर खेतों में व्यस्त होने के कारण बूथों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। कई बूथों पर 400/500 फार्म अब भी अधूरे हैं, जिससे लोगों में नाम कटने का भय बना हुआ है। इसलिए एसआईआर की समय सीमा बढ़ाना बेहद जरूरी है।जिला उपाध्यक्ष ललन सिंह पटेल ने नेटवर्क समस्याओं और सीमित समय को बड़ी बाधा बताया। वहीं जिला सचिव दिनेश पटेल ने कहा कि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बीएलओ पर भारी पड़ रहा है। दबाव बढ़ने से कई बीएलओ तनाव में हैं और प्रदेश में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जहां वे जान तक गंवा बैठे। उन्होंने कम से कम एक माह अतिरिक्त समय देने की मांग की।