महंत श्री पुरुषोत्तमाचार्य  महाराज का बैकुण्ठवास, श्रद्धांजलि सभा आज

PRAYAGRAJ NEWS: महंत महाराज देवरा प्रयाग न्यास परिषद की ओर से संचालित  श्री वेंकटेश मंदिर वैष्णवाश्रम श्री रामदेशिक संस्कृत महाविद्यालय, दारागंज, प्रयागराज के अध्यक्ष (महंत) परमार्थ भूषण १००८ श्री महंत श्री पुरुषोत्तमाचार्य  महाराज का परम् पद (वैकुण्ठ वास) सात दिसम्बर को ऋषिकेश में हो गया। उनकी स्मृति में शोक सभा, श्रद्धांजलि सभा समस्त धर्माचार्यों एवं वैष्णवाश्रम रामदेशिक परिवार की ओर से बुधवार को अपराह्न तीन बजे श्री वैष्णव आश्रम, वेंकटेश मंदिर, प्रयागराज में होगी। सभी धर्माचार्यों एवं वैष्णवाश्रम परिवार से  अनुरोध है कि शोक सभा, श्रद्धांजलि सभा में सभी धर्माचार्य शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करें। उक्त जानकारी  श्री मद जगद्गुरु स्वामी नारायणाचार्य शांडिल्य जी महाराज श्रृंगवेरपुर पीठाधीश्वर  ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *