Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
केपी कॉलेज विद्यालय का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
PRAYAGRAJ NEWS: केपी कॉलेज के विद्यालय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत फाइव ए साइड हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन आज किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ योगेंद्र सिंह ने जबकि अध्यक्षता दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान सुदीप कुमार, राकेश कुमार , ओपी सिंह, आनंद श्रीवास्तव आदि शिक्षक, कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन उमेश खरे खेल शिक्षक ने किया। प्रतियोगिता, में कॉलेज की छह टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसका फाइनल मैच कुलभास्कर हाउस बनाम डा राजेंद्र प्रसाद हाउस के मध्य खेला गया जिसमें कुल भास्कर हाउस की तरफ से मैच के चैथे मिनट पर शाहबाज ने गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई लेकिन डॉ राजेंद्र प्रसाद हाउस की तरफ से उमंग ने गोल करके मैच को बराबरी ला दिया मैच के आठवें मिनट पर कुलभास्कर हाउस की तरफ से अनुराग ने गोल कर दोऋ एक की बढ़त दिलाई। इसी टीम से मैच के 16 में मिनट पर हरि शंकर पाल ने गोल कर अपनी टीम कुलभास्कर हाउस को 3 – 1 से विजयी बनाया. मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ योगेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप निरंतर अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें , विद्यालय खेल की सभी सुविधाएं आपको देगा,शिक्षक उमेश खरे ,सनी पांडे को धन्यवाद देता हूं कि उनके प्रशिक्षण से विद्यालय की टीम प्रदेश में स्थान बनाया है। प्रतियोगिता में अच्छे खेल प्रदर्शन के लिए तीन खिलाड़ी आदर्श कुमार , नितिन और आयुष को सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका में शनि पांडे, अंकित पटेल रहे।