Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: प्रश्न पहर कार्यक्रम में आज 10 दिसंबर को पूर्वान्ह 11:00 से 12:00 बजे तक अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह जागरण कार्यालय में मौजूद रहेंगे। पाठक आइएसआर, दैवीय आपदा, राजस्व कार्य, धान खरीद, वरासत, विधवा पेंशन, घरौनी, अतिक्रमण सहित केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और जनसमस्याओं से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं। नगरपालिका व नगर पंचायतों में अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित प्रश्न भी किए जा सकेंगे। यदि आपके पास इन विषयों से संबंधित कोई सवाल है तो निर्धारित समय पर 9452087776 या 8896050102 पर काल करें। एडीएम आपके सवालों का जवाब ही नहीं देंगे, बल्कि समस्याओं के समाधान हेतु निर्देश भी जारी करेंगे।