Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: निघासन तहसील क्षेत्र के सिंगाही बस अड्डे पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बेलरायां की ओर जा रहे गन्ने से लदे एक ओवरहाइट और ओवरलोड ट्रक की चपेट में आने से हाईटेंशन लाइन का बिजली का पोल टूटकर सड़क पर गिर गया। इस अचानक हुए हादसे से बस अड्डा चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि उस समय लाइन में करंट नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक पर गन्ना अत्यधिक ऊंचाई तक लदा हुआ था। बस अड्डे के पास मोड़ लेते समय ट्रक पर लदा गन्ना हाईटेंशन तारों में फंस गया। तेज गति के कारण विद्युत पोल टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग बाधित रहा और राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया। कस्बे के निवासियों ने बताया कि ट्रकों में ओवरहाइट लदान के बावजूद परिवहन विभाग की अनदेखी के कारण ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। लोगों ने संबंधित विभागों से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे बड़े हादसों को रोका जा सके। इस सम्बन्ध में अधिशासी अभियंता रवींद्र यादव ने बताया गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक से आईटी लाइन को ऊंचे हाइट पर करने के जेई को दिए आदेश।