भारतीय रेल में “जल संरक्षण” पर जागरूकता सेमिनार आयोजित

JHANSI NEWS: मंडल रेल प्रबंधक सभाकक्ष में “जल संरक्षण” विषय पर एक महत्वपूर्ण एवं जागरूकता-प्रधान सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार एवं प्रतिष्ठित जल विशेषज्ञ अजय सिंह द्वारा संयुक्त रूप से की गई। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित अजय सिंह, जिन्हें भारतीय रेल में उनकी अद्वितीय उपलब्धियों के लिए “वाटर मैन ऑफ़  इंडियन  रेलवे ” के नाम से जाना जाता है, ने जल संरक्षण एवं प्रबंधन के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा किए। उल्लेखनीय है कि भारतीय रेल में बायो-टॉयलेट प्रोजेक्ट की शुरुआत का श्रेय भी उन्हें ही जाता है। उनके निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप बेंगलुरू स्टेशन को वाटर  स्कार्सिटी  से बाहर निकालकर वाटर  सरप्लस  स्टेशन के रूप में विकसित किया गया—जो रेलवे में जल प्रबंधन की एक प्रेरणादायक सफलता है।सेमिनार के दौरान उन्होंने रेलवे परिसरों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु वॉटर रिचार्ज, ग्राउंड वाटर रिवाइवल एवं वाटर बॉडीज के सृजन से संबंधित सरल, व्यवहारिक और प्रभावी उपायों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया, कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों ने इन सुझावों की सराहना की तथा भारतीय रेल में सतत जल प्रबंधन को बढ़ाने हेतु सामूहिक प्रयासों का संकल्प लिया। समारोह का समापन मंडल रेल प्रबंधक  अनिरुद्ध कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने जल संरक्षण के क्षेत्र में रेलवे की प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *