Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
कुमाऊं हिमालय में शोधकर्ताओं को हिम तेंदुए की एक अत्यंत दुर्लभ तस्वीर कैमरे में कैद हुई है, जिसने वैज्ञानिकों को आश्चर्यचकित कर दिया है। नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व में हिम तेंदुए की जनसंख्या और पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण पर केंद्रित एक परियोजना के तहत यह अहम रिकॉर्ड दर्ज किया गया है, जो इस क्षेत्र में इस शीर्ष मांसाहारी प्रजाति के महत्व को रेखांकित करता है।
कैमरा ट्रैप से दर्ज हुआ रिकॉर्ड
यह परियोजना आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों जैसे कैमरा ट्रैपिंग, चिन्ह-सर्वेक्षण और आवास-उपयोग मॉडलिंग का उपयोग करके हिम तेंदुए, उसके शिकार प्रजातियों और अन्य मांसाहारियों की उपस्थिति तथा उनकी गतिविधियों के पैटर्न को समझने का प्रयास कर रही है। शोध दल यह भी जांच कर रहा है कि पशुधन चराई, गैर-काष्ठ वन उत्पादों का संग्रहण और जलवायु परिवर्तन से वनस्पतियों में हो रहे बदलाव खाद्य-जाल और एल्पाइन पारिस्थितिकी तंत्र की स्थिरता को किस प्रकार प्रभावित कर रहे हैं।
इतना ही नहीं, व्यापक अध्ययन के दौरान सुंदरधुंगा घाटी में लगभग 3,010 मीटर की ऊंचाई पर बंगाल टाइगर का दुर्लभ और वैज्ञानिक रुप निगरानी में है। कैमरा ट्रैप में रिकॉर्ड हुई यह तस्वीर। बता दें कि, इस क्षेत्र से अब तक की सबसे पुष्ट उच्च-ऊंचाई उपस्थिति का प्रमाण है।