Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
पटना(पीएमए) बिहार प्रदेश में ऊर्जा विभाग ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान कर न केवल अपनी जिम्मेदारी निभाएं, बल्कि आर्थिक रूप से भी लाभ उठाएं. नियमित भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को कई तरह की छूट और रियायतें दी जा रही हैं, जिससे मासिक खर्च और बिजली उपयोग दोनों में संतुलन बनाए रखना आसान होता है.इस बीच विभाग ने समय पर भुगतान करने से उपभोक्ताओं को मिलने वाली विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्यक्रम बनाया है.
(1) स्मार्ट मीटर में 25 पैसे प्रति यूनिट की दर से ऊर्जा शुल्क में अतिरिक्त छूट.
(2) स्मार्ट मीटर में लगातार तीन महीने तक 2000 रुपए से अधिक बैलेंस रखने पर रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित बैंक दर से ब्याज .(3) ससमय विद्युत बिल के भुगतान पर 1.5% की छूट. ऑनलाइन के माध्यम से ससमय भुगतान पर 1% की अतिरिक्त छूट.
3) ग्रामीण उपभोक्ताओं द्वारा एक तिमाही के सभी विद्युत विद्युत विपत्र का ससमय भुगतान पर 1%की अतिरिक्त छूट. जबकि मोबाइल ऐप से भुगतान है सुविधाजनक विकल्प भी बताया है.इस संबंध में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल ऐप के माध्यम से बिल भुगतान सबसे आसान और तेज विकल्प है. ‘सुविधा ऐप’ के जरिए उपभोक्ता रिचार्ज, बिजली खपत और बैलेंस की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं.बिहार प्रदेश बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे स्मार्ट मीटर अपनाएं और समय पर बिल भुगतान कर निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ उठाएं. इससे न केवल बिजली प्रबंधन बेहतर होगा, बल्कि उपभोक्ताओं की आर्थिक बचत भी सुनिश्चित होगी।