Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
VARANASI NEWS: शिव शक्ति सेवा फाउंडेशन के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमवार को पराड़कर भवन में वार्षिकोत्सव मनाया गया।संस्था की संस्थापक प्रीति रवि जायसवाल ने संस्था द्वारा जनहित से जुड़े सामाजिक कार्यों के विषय में बताया।मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु गुरु रहें।उद्बोधन के दौरान डॉ मिश्र ने कहा कि भारत के इतिहास में अनादिकाल से मातृशक्ति का स्थान सर्वोपरि रहा है।नारी को शक्ति स्वरूपा के रूप में पूजित बताया। विशिष्ट अतिथि वीडीए सदस्य अंबरीश सिंह भोला व कुटुंब प्रबोधन मातृशक्ति प्रांत संयोजक नीता सिंह रहीं।विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में गणेश वंदना, महारानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर आधारित नृत्य, आत्मरक्षा हेतु ताइक्वांडो जैसी कई प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यानाकर्षित किया। आयोजन में दिलीप सिंह, दिलीप खन्ना, आचार्य वागीश दत्त मिश्रा शिवदत्त द्विवेदी, हरदत्त शुक्ला, रवि जायसवाल, सरस्वती मिश्रा, प्रिया सिंह राजपूत, प्रेरणा कश्यप, नीतू जायसवाल, कंचन मिश्रा, चांदनी विश्वकर्मा,सुषमा श्रीवास्तव, पिंकी श्रीवास्तव, डॉ सुधा गुप्ता, शिखा वर्मा, गीतांजलि यशी सिंह आदि शामिल रहीं।संचालन गंगा सेवक शिवम अग्रहरि व धन्यवाद ज्ञापन लक्ष्मी पाठक ने किया।