करियर गाइडेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन

PRATAPGARH NEWS: बुधवार को उप्र राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ के आदेशानुसार कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ में आयोजित करियर गाइडेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ.प्रशिक्षण कार्यक्रम का संयोजन डीसी रंजन प्रताप द्वारा किया गया. मास्टर ट्रेनर के रूप में डॉ राजेंद्र कुमार प्रधानाचार्य राजकीय उमावि लोहांगपट्टी व डॉ रंजीता गुप्ता प्रवक्ता राजकीय बालिका इंटर कालेज विहार प्रतापगढ़ रहीं.प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद प्रतापगढ़ के समस्त राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और नोडल शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया.प्रशिक्षण में कैरियर गाइडेंस से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें प्रतिभागियों द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया. अंत में प्रतिभागियों को 8 से 10 प्रतिभागियों का 6 ग्रुप बनाकर टास्क कराया गया.ग्रुप 1डॉ विंध्याचल सिंह प्रधानाचार्य राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ के नेतृत्व में डॉ अनीस उप प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कालेज प्रतापगढ़, उमेश कुमार प्रधानाचार्य राजकीय उमावि शीतलपट्टी, अशोक कुमार प्रधानाचार्य राजकीय उमावि रसूलपुर, अर्चना यादव,अर्चना कुशवाहा, रेखा द्विवेदी आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया.प्रशिक्षण में जनपद प्रतापगढ़ के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और संतोष कुमार शुक्ला राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ के साथ सभी नोडल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *