नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के भव्य स्वागत की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

FATEHPUR NEWS: भारतीय जनता पार्टी द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के ऐतिहासिक स्वागत को लेकर पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी व्यापक तैयारियों में जुटे हुए हैं। उनका स्वागत कार्यक्रम शुक्रवार 12 दिसंबर को कानपुर सीमा छिवली नदी से प्रारंभ होकर जिला पार्टी कार्यालय में संपन्न होगा। इसके लिए अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं और सभी पदाधिकारी अपने-अपने कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण करने में लगे हैं। बुधवार को जेल रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में सभी विधानसभाओं के मंडल एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को स्वागत कार्यक्रम की जानकारी दी गई। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि गुरुवार से स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जिसमें आधा सैकड़ा से अधिक स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ता नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप देने हेतु प्रत्येक स्थान पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया है। जिलेभर में उत्साह का वातावरण है और सभी कार्यकर्ता स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं। तैयारियों में बृहद रूप से शामिल पदाधिकारियों में जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, जिला मंत्री कुलदीप भदौरिया, पुष्पा पासवान, सुशीला मौर्या, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष अमित शिवहरे, कार्यालय सह प्रभारी अभिषेक श्रीवास्तव, विनोद गौतम, प्रवीण कुमार, रवी श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *