Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के साथ नाबालिग अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने मु0अ0सं0 492/25 धारा 137(2)/87 BNS में वांछित दीपक कुमार पुत्र चन्द्रमा मौर्या (22), निवासी ग्राम देवरिया, थाना जमालपुर, जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार किया। आरोपी पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप था। पुलिस ने आरोपी के साथ नाबालिग पीड़िता भी बरामद कर ली। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय, उप निरीक्षक रायसाहब यादव, हेड कांस्टेबल श्रीशचन्द्र द्विवेदी और महिला कांस्टेबल रंजू यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।