Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: त्रिवेणी संगम हाइवे प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधन के निर्देशानुसार बुधवार को कटोघन टोल पर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। सीएसआर मैनेजर रिफ्लेक्टर मैन फिरोज़ खान ने बताया कि सड़क दुर्घटना के दौरान गोल्डन आवर की भूमिका अहम होती है। तुरंत मदद मिलने से घायल व्यक्ति के जीवन को बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में असामयिक मौतें परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक होती हैं। फिरोज़ खान ने चेताया कि नियमों का पालन न करना, नशे में वाहन चलाना, मोबाइल का उपयोग और मानसिक अस्थिरता मुख्य कारण हैं। केवल शारीरिक सुरक्षा का ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि भावनात्मक और मानसिक रूप से भी सतर्क रहना जरूरी है। अभियान के तहत हाईवे से सटे प्रत्येक गांव में ट्रैक्टर, ट्राली, टैंकर और बाइक पर निशुल्क रेडियम रिफ्लेक्टर स्टिकर लगाए जा रहे हैं, ताकि रात में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इस मौके पर पैरा मेडिकल टीम के अनिल केसरवानी, ललित कुमार और टोल कर्मचारी उपस्थित रहे। अभियान लगातार जारी रहेगा।