पांच लाख ठगी के आरोप में पिता पुत्र के खिलाफ मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर असवा गांव में पीड़ित की जमीन को भूमिधारी कराने हेतु पूर्व प्रधान ने ठगी कर पांच लाख ऐंठ लिए , काम न होने पर पीड़ित द्वारा पैसा मांगने पर मारपीट कर धमकी देने लगे , पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर असवा निवासी अशोक कुमार पांडेय पुत्र रामबाबू ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि चरवा के पूर्व प्रधान रिश्तेदारी होने के नाते घर आते जाते थे इस दौरान पूर्व प्रधान ने पट्टे की भूमि को भूमिधरी कराने के एवज में पांच लाख की रकम की मांग की जिसके बाद पूर्व प्रधान की बातों में आकर मित्र राजकुमार से चार लाख व फोन पे के माध्यम से 98 हजार ऐंठ लिया और एसडीएम का हवाला देते हुए आजकल करता रहा । कई महीने बीतने के बाद अशोक कुमार ने अपना पैसा वापस मांगा तो पूर्व प्रधान अपने पुत्र के साथ मिलकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगा , पीड़ित की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने पूर्व प्रधान दीपक पांडेय व उसके पुत्र हर्ष पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *