Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज में आरएसएस कार्यालय सिविल लाइंस में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत प्रयागराज इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित की गई।.बैठक में प्रयागराज विभाग प्रचारक सुबंधु के साथ काशी प्रांत के अध्यक्ष प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव, काशी प्रांत कोषाध्यक्ष सीए रंजिश विश्वकर्मा, काशी प्रांत के सह सचिव आशीष गुप्ता एवं काशी प्रांत संगठन मंत्री अरविंद कुमार उपस्थित थे। सर्वप्रथम संगठन मंत्री के पश्चात नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए प्रांत अध्यक्ष प्रोफेसर आशीष ने प्रयागराज इकाई के लिए मुरारी लाल अग्रवाल को अध्यक्ष पद पर घोषित किया तत्पश्चात उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव एवं कोषाध्यक्ष की घोषणा की गई। प्रयागराज इकाई के अध्यक्ष मुरारी लाल जी ने सभी पांचो आयाम प्रमुखों के नामों की घोषणा की। प्रयागराज की इकाई में कुल 40 सदस्यों की कार्यकारिणी गठित हुई। संगठन के बारे में अरविंद ने विस्तार पूर्वक चर्चा की। प्रांत अध्यक्ष प्रोफेसर आशीष के उद्बोधन के पश्चात प्रयागराज इकाई के अध्यक्ष का धन्यवाद ज्ञापन हुआ कार्यक्रम में प्रयाग विभाग प्रचारक ने संगठन में कार्य करने एवं संगठन को मजबूत बनाने के बारे में अपने विचार रखें। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र से संपन्न हुआ।